हरिद्वार। प्रतिभाशाली छात्रा चंद्रिका सिंह ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 97.6% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। वह डीपीएस रानीपुर की छात्रा हैं और उनकी इस उपलब्धि से परिवार व विद्यालय में खुशी का माहौल है। चंद्रिका की माता डॉ. मीनाक्षी, भेल अस्पताल में कार्यरत हैं, जिन्होंने बेटी की सफलता पर गर्व जताया। चंद्रिका ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का श्रेय दिया। विद्यालय प्रबंधन ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया।
