लक्सर। प्रेस क्लब लक्सर (रजि.) के कार्यालय में क्लब के संगठन विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्लब की संरक्षक श्रीमती सोनिया शर्मा ने की। बैठक में प्रेस क्लब से जुड़े तमाम पत्रकार साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में क्लब के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, नए पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही क्लब की गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने और आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
क्लब अध्यक्ष इतेश धीमान ने कहा कि प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर पत्रकारिता के हित में कार्य करना है। उन्होंने सभी साथियों से संगठन की मजबूती के लिए मिल-जुलकर कार्य करने और क्लब की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन विस्तार को लेकर अपने सुझाव भी रखे और क्लब को मजबूत बनाने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक मे महामंत्री राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष जानेआलम, आफताब खान, इस्लाम अंसारी, प्रचार मंत्री बृजमोहन शर्मा, सह सचिव नाथीराम कश्यप, कोषाध्यक्ष अमन चौधरी, जनसम्पर्क अधिकारी गुलशेर अली, शौकीन सिद्धिकी, सुमित,जपप्रीत सिंह, कमल, आदि सभी सदस्य मौजूद रहे
