हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए व सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर एडवोकेट मयंक त्यागी ने केशव थालवाल पुत्र स्व बोलम सिंह थालवल निवासी टिहरी गढ़वाल को लगभग 2 माह पूर्व भेजा कानूनी नोटिस भेजा था। जिसमे कि सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति केशव थलवाल के खिलाफ थाना लम्बगांव जिला टिहरी मे 06-01-2026 को FIR दर्ज़ की गई है। एडवोकेट मयंक त्यागी ने जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह उत्तराखंड पुलिस को मित्र पुलिस की जगह मूत्र पुलिस से सम्बोधित कर छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है।
आरोपी पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आईपीसी की विभिन्न धाराएं शामिल हैं। आरोपी के इस तरह के कृत्य से पुलिस विभाग की छवि खराब हो रही है और यह समाज के लिए हानिकारक है।


