हरिद्वार 28 सितंबर। कोतवाली ज्वालापुर व थाना बहादराबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट के वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी अपनी आजीविका के लिए जमीन व ट्रस्ट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरों की संपत्ति बेचते थे तथा कई बार लोगों से मारपीट जैसी घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। 26 सितंबर को कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर विवेचना थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा को सौंपी गई थी।
पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपियों को उनके ठिकानों से दबोच लिया। स्वामी हंसदेश पुनियानी उर्फ हंसराज, निवासी C-27 श्रीराम मंदिर गली, गोविंदपुरा, दिल्ली, सुनील कत्याल उर्फ कालिया, पुत्र मुलकराज, निवासी ग्राम कलानौर, रोहतक, रोहताश, पुत्र स्व. आशाराम, निवासी शिवधाम ट्रस्ट, श्रवणनाथ नगर को गिरफ्तार कर लिया है। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
