हरिद्वार, 17 अप्रैल। हरिद्वार क्षेत्र में मिली लावारिस लाश के मामले में ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व SSP नवनीत सिंह ने किया, जिनके निर्देशन में गठित टीम ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
14 अप्रैल को वन विभाग की सूचना पर पुलिस को एक करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। पहचान न होने के बावजूद पुलिस खुद वादी बनकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस ने सुराग खंगाले और आखिरकार संदिग्धों तक पहुंच गई। 17 अप्रैल को हिल बाईपास फ्लाईओवर के पास पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को दबोच लिया जिनके नाम मनोज उर्फ़ चिकना और रोहित हैं। पूछताछ में दोनों ने जो खुलासा किया, उसने पूरे मामले को झकझोर कर रख दिया। SP सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि 13 अप्रैल की रात वे के पास नशे में सो गए थे। अगली सुबह मोतीचूर इलाके में एक बाबा से बीड़ी मांगते समय उनकी नजर उसके पैसों पर पड़ी। लालच और गुस्से में उन्होंने बाबा को सुनसान जंगल में धक्का देकर गिराया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी पैसे लेकर फरार हो गए थे। पुलिस की मुस्तैदी से दोनों अब सलाखों के पीछे हैं और जल्द ही कोर्ट में पेश किए जाएंगे। हालांकि, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस तेज कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की जमकर सराहना हो रही है।
