हरिद्वार। चंपावत में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर शुक्रवार को शिवालिक नगर और हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शिवालिक नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन करते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। टेलीफोन एक्सचेंज तिराहा, बहादराबाद रोड शिवालिक नगर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मामले में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बावजूद पुलिस प्रशासन दबाव में कार्रवाई करने से बच रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, राजवीर सिंह एवं संजय सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है तथा सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। यशवंत सैनी, कैलाश प्रधान एवं मोहन राणा ने कहा कि यदि जल्द आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की कार्यप्रणाली को समझ चुकी है और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदीप चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान, बीएस तेजियन, सुरेंद्र ठाकुर, संजय सैनी, मनोज धनकर, राजेंद्र भंवर, श्याम सिंह, सतपाल शास्त्री, हेमराज सैनी, अंकित चौहान, ज्ञानेश्वर सैनी, आरबीएल वर्मा, सुनील चौहान, सुनीता सिंह, प्रवीण धनकर, प्रदीप पाल धनकर, मनीष कुमार, अक्षय नागपाल, रघुवीर सिंह, पूनम भगत, कपिल, गौरव चौहान, अंबिका पांडे, सौरभ सैनी, डॉ. मेहरबान, जुनैद अली, विकास कुमार, प्रताप सिंह गुप्ता एवं नीरज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गैंडीखाता क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान एवं विधानसभा अध्यक्ष आदिल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता दुखी है और प्रदेश अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं तथा भाजपा से जुड़े लोग इन मामलों में शामिल होते हैं, जिन्हें सरकार संरक्षण देती है। उन्होंने कहा कि चंपावत का मामला बेहद संवेदनशील है, जिसमें पीड़ित को डरा-धमकाकर बयान बदलवाने का प्रयास किया गया। आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया, विधानसभा अध्यक्ष अजहर भडाना, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम कुमार, इरशाद भड़ाना, धनीराम शर्मा, रहीस आलम, मोनू सिंह, साबिर अली, शराफत बानियां, गुलाम बशीर, सौरव सैनी, आकाश सैनी, मुजाहिद एवं मो. रफी सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
