विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक के एक कृत्य पर कड़ी आपत्ति जताई है। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक के दौरान आईजी द्वारा वर्दी में कमिश्नर के पैर छूना खाकी की गरिमा के खिलाफ है और पुलिस आचरण नियमावली का उल्लंघन है। नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि यदि व्यक्तिगत सम्मान जताना था तो यह कार्य निजी रूप से बिना वर्दी किया जा सकता था, लेकिन सार्वजनिक मंच पर ऐसा करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का कर्तव्य सलामी देना होता है, न कि इस प्रकार का व्यवहार करना।मोर्चा ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों की “जुगलबंदी” भू-माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रही है और पर्दे के पीछे मिलीभगत की आशंका है। नेगी ने डीजीपी और गृह विभाग से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की। पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी और ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल हांडा भी उपस्थित रहे।
