हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त से महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने लगातार आ रहे बड़े तूफानों को ध्यान रखते हुए मांग की है कि शहर के भीतरी हिस्सों से लेकर हाइवे तो कई जगह यूनीपोल लगे है जिसमें आधे से ज्यादा अवैध है और जो वैध भी है उनकी भी स्थिति गुणवत्ता खराब है। कभी भी ये यूनीपोल खंभों पर डिवाइडरों पर टंगे होर्डिंग आम जनता राहगीरों के लिए मौत का सामान बन सकते है। आज भी तूफान के दौरान कई जगह होर्डिंग बोर्ड गिरकर सड़को पर आ गए, ऐसे ही हाइवे किनारे साइड रोड पर कालोनियों में सभी ने अपने आश्रम होटल प्रचार के लिए किसी भी जगह पर अवैध होर्डिंग लगा दिए है जो हल्की सी रस्सी सरिए पर टिके है जिससे कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। ऐसे ही कई जगह पेड़ो की स्थिति भी है जिस पर वन विभाग को ध्यान देना चाहिए । मांग करने वालो में मुख्य रूप से मुकेश शर्मा, लाल जी, राजेश पांडे, सोनू चौधरी , राकेश सिंह, पंकज शर्मा, राहुल अरोड़ा रहे।
