हरिद्वार, 22 अप्रैल। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और एसएसपी हरिद्वार ने पहुंचकर मंदिर परिसर का भौतिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
प्रशासन ने मंदिर समिति को भी निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें और सभी को सुव्यवस्थित ढंग से लाइन में रहकर दर्शन कराए जाएं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
साथ ही, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि वे आसानी से मां के दर्शन कर सकें। प्रशासन ने यह भी कहा कि में भी इसी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि स्वच्छता में कोई कमी न रहे, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुखद वातावरण मिल सके।
चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन की यह सक्रियता दर्शाती है कि इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
