हरिद्वार, 19 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। के तहत निर्मित इस घाट को मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को समर्पित किया।मुख्यमंत्री ने देशभर से आए संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक घाट का उद्घाटन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आस्था के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के जीवन को तप, त्याग और सेवा का आदर्श बताते हुए समाज को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसे परियोजनाएं इसकी मिसाल हैं। उन्होंने उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में चल रहे कार्यों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है और गंगा-यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित यात्रा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव, साध्वी ऋतंभरा, साध्वी निरंजन ज्योति, चिदानंद मुनि, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह समेत कई संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।
