हरिद्वार। राज्यमंत्री सुनील सैनी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष के उत्तराखंड पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
राज्य मंत्री ने कहा कि आयोग के नेतृत्व में सरकार पिछड़े वर्ग के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, साध्वी निरंजन ज्योति ने अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि किताब के काले अक्षरों में ही उज्ज्वल भविष्य छिपा है और समाज को शिक्षित बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी उपस्थित रहे।
