हरिद्वार। जनहित और शासकीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार तहसील क्षेत्र में राजस्व उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश सिंह मेहरा की ओर से जारी आदेश में चार राजस्व उप निरीक्षकों के क्षेत्रों में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है। आदेश के अनुसार तेलूराम को वर्तमान क्षेत्र भगतनपुर आदिबदपुर उर्फ इक्कड़ से हटाकर बहादराबाद क्षेत्र में नवीन तैनाती दी गई है। वहीं उनका अतिरिक्त क्षेत्र भगतनपुर आदिबदपुर उर्फ इक्कड़ रखा गया है। इसी तरह सुन्दर तोमर को बहादराबाद से स्थानांतरित कर सहदेवपुर-सहवाजपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अतिरिक्त क्षेत्र के रूप में भगवानपुर-2 भी दिया गया है। नरेन्द्र मोहन का क्षेत्र सहदेवपुर-सहवाजपुर से बदलकर औरंगाबाद किया गया है। जबकि शिखा मलिक को औरंगाबाद से स्थानांतरित कर रोहालकी-किशनपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। साथ ही संबंधित राजस्व निरीक्षकों को चार्ज परिवर्तन के बाद नई चार्ज सूची की प्रतियां कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
