हरिद्वार। दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार एवं समाजवादी पार्टी ने संयुक्त रूप से चंद्राचार्य चौक से उत्तराखंड सरकार में मंत्री एवं भाजपा विधायक मदन कौशिक के आवास तक मार्च निकालकर घेराव और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई।
जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने तथा संसद में शिक्षा प्रणाली और नीट पेपर लीक पर चर्चा कराने की मांग की।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने भाजपा सरकार पर दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्रों के हितों को कुचलने का प्रयास कर रही है, जबकि पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि कांग्रेस सत्याग्रह और अहिंसा के रास्ते पर चलकर इस नीति का विरोध करेगी।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि छात्र-छात्राओं और महिलाओं के साथ पुलिस की कथित बर्बरता का जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी।
प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, तरुण व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया, पार्षद महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, नौमान अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, मयंक सिंह, इदरीस मंसूरी, पूर्व पार्षद इसरार अहमद, वरिष्ठ नेता मकबूल कुरेशी, हिमांशु राजपूत, उज्ज्वल वालिया, धनीराम शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना, नितिन तेश्वर, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, समाजवादी नेता आशीष यादव, दीक्षांत शर्मा, शिवा लोधी, सुनील कुमार प्रजापति, दीपक पाण्डेय, मनीष गुप्ता, करन सिंह राणा, ओम मलिक, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा, दीपिका गुप्ता, मुमताज, गौरव गोस्वामी, शुभम जागरिया, अरुण चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, नवीन चींटू, विवेक बाबरे, अमित राजपूत, दिनेश कुमार, आदेश उपाध्याय, केशव अत्री, मनीराम बागड़ी, आशीष पंवार, सविता शर्मा, अमित गुप्ता, आर्यन बक्शी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
