हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा हरिद्वार विधानसभा द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के विजन को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने संगठन द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे युवा संवाद अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए युवाओं से संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान ने की। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा तथा सह संयोजक जिला मंत्री अर्श नैय्यर रहे, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समापन अवसर पर हरिद्वार महापौर किरण जैसल ने युवाओं को समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, नवजोत वालिया, सूर्यकांत सैनी, तरुण चौहान, दीपांशु विद्यार्थी, सुमित लखेड़ा, करण वर्मा, निकुंज शर्मा, अंकित रघुवंशी, सूरज भारद्वाज, ईशांत उपाध्याय, तरुण अग्रवाल, आर्य कुमार, ध्रुव जिंदल सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
