हरिद्वार, 7 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश मीडिया सहसंयोजक उत्तराखंड विकास तिवारी के लगातार दूसरी बार थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड, हरिद्वार के निर्विरोध चेयरमैन चुने जाने पर ग्राम पंचायत गाड़ोवाली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास तिवारी ने कहा कि मिशन-2027 के तहत भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की सराहना की।
आशु चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास की नई कार्य संस्कृति स्थापित हुई है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC), नकलरोधी कानून, भू-कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे फैसलों को ऐतिहासिक बताया।
इस अवसर पर डॉ. विक्रम सिंह, इरफान अंसारी, नफीस अंसारी, विशाल चौधरी, इनायत अंसारी, पुनीत चौधरी, वरुण चौहान, मुकर्रम अंसारी, टिंकू चौधरी, अनिल पुरी, मास्टर जफर, संदीप चौधरी, बृजपाल सैनी, सुशील कुमार, मोहित ठाकुर, शुभम कुमार, नईम, तौसीफ अंसारी, सुपरित चौधरी और देव चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
