हरिद्वार, 21 मई 2026। योग, आयुर्वेद और भारतीय ज्ञान परंपरा को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले Acharya Balkrishna को मुंबई में आयोजित “Billionaires for Peace Conclave 2026” में “I AM PEACEKEEPER – Champion Health Award 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विश्व शांति, स्वास्थ्य सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज दुनिया मानसिक तनाव, असंतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संकट से जूझ रही है, जिसका समाधान प्रकृति, योग और आयुर्वेद में निहित है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि संतुलित और सकारात्मक जीवन का विज्ञान है।
उन्होंने कहा कि भारत की “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना आज विश्व को शांति और सहअस्तित्व का मार्ग दिखा रही है। आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में पतंजलि ने आयुर्वेद को आधुनिक वैज्ञानिक शोध से जोड़कर वैश्विक स्तर पर नई प्रतिष्ठा दिलाई है। यह सम्मान भारतीय संस्कृति, योग और प्राकृतिक चिकित्सा की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक माना जा रहा है।
