हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi के 35वें बलिदान दिवस पर हरिद्वार में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं, पुष्पांजलि कार्यक्रमों एवं जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उनके योगदान को याद किया तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मायापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण और देश की उम्मीदों को नई दिशा देने का कार्य किया। पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान एवं वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि उन्होंने युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा एवं महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि राजीव गांधी ने महिलाओं के अधिकारों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक फैसले लिए। ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी एवं रचना शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा शुरू की गई कंप्यूटर क्रांति ने भारतीय युवाओं को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई।
वरिष्ठ नेता हिमांशु बहुगुणा एवं यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि आज जरूरत है कि राजीव गांधी के आधुनिक और प्रगतिशील भारत के सपने को आगे बढ़ाया जाए। पार्षद हिमांशु गुप्ता एवं विवेक भूषण विक्की ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विकास सिंह, उज्जवल वालिया, पुनीत कुमार, ऋषभ वशिष्ठ, अकरम अंसारी, राजीव भार्गव, अंजू द्विवेदी, सीपी सिंह, अमित गुप्ता, शुभम जोशी, जगदीश तोमर, अरुण चौहान, एलएस रावत, अतीश वर्मा, गोविंद पाण्डेय, नंदन कुमार, धनीराम शर्मा, ब्रह्मचंद, नवीन सैंस, नवीन पाल, भरत ठाकुर, सत्यम शर्मा एवं आदित्य भारद्वाज सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवलोक स्थित शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटर कॉलेज में बच्चों को किताबें, पेंसिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे और उन्होंने देश में कंप्यूटर एवं तकनीकी क्रांति को बढ़ावा दिया। पार्षद विवेक भूषण विक्की एवं उपाध्यक्ष परितोष त्यागी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर हरद्वारी लाल, ऋषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, सूरजपाल सिंह, अंकुर सैनी, एडवोकेट विवेक जकारिया, अनिकेत, उत्कर्ष वालिया, आकाश बिरला, यश शर्मा एवं जगदीप असवाल सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मोहल्ला कड़छ स्थित अंबेडकर भवन में नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी के संचालन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, राजबीर चौहान, तीरथ पाल रवि ने डॉ. B. R. Ambedkar की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी की आधुनिक भारत, सूचना तकनीक और युवा सशक्तिकरण की सोच आज भी देश का मार्गदर्शन कर रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, रविश भटीजा, मकबूल कुरैशी एवं सुनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस राजीव गांधी के समृद्ध और सशक्त भारत के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मनोज जाटव, राजेंद्र श्रीवास्तव, वेद पाल तेजियांन एवं मोहन राणा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में दूरसंचार और आईटी क्रांति की मजबूत नींव रखी।
सुनील सिंह, सोहिल कुरैशी, सुरेंद्र ठाकुर एवं चौ. बलजीत सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को मतदान का अधिकार 18 वर्ष की आयु में दिलाकर लोकतंत्र को मजबूत किया तथा पंचायती राज व्यवस्था को लागू कर गांवों को सशक्त बनाया।
कार्यक्रम में रामयश सिंह, संजय सैनी, गौरव चौहान, आरबीएल वर्मा, मनोज सैनी, सत्यपाल शास्त्री, सौरव सैनी, राजेश चौहान, अशोक धींगान, सतीश दुबे, हाजी रफी खान, इकबाल काजमी, डॉ. मेहरबान, बृजेश कुमार, राशिद सलमानी, बॉबी, पूर्णचंद, अवदेश कुमार, शहजाद अली, नितिन शर्मा, सुखलाल, मारकंडे, वेदांश कुलश्रेष्ठ, आकाश बिरला, जय राज सिंह एवं अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
