हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा शिवमूर्ति चौक पर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई और नीट परीक्षा प्रबंधन को लेकर सरकार को घेरा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नीट परीक्षा कराने में भी पूरी तरह विफल साबित हुई है, जिससे छात्रों और युवाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने नैतिकता के आधार पर सरकार से इस्तीफे की मांग की।
पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि मोदी सरकार में हर वर्ग परेशान है। वहीं वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और महेश प्रताप राणा ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है और सरकार को कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ जनता तक पहुंचाना चाहिए।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा बढ़ती महंगाई ने परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रविबाबू शर्मा ने कहा कि महंगाई से हर वर्ग परेशान है और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर अजय गिरी और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है तथा नीट परीक्षा को लेकर युवाओं में भारी रोष है।
पार्षद महावीर वशिष्ठ और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रही है। वहीं पार्षद सोहित सेठी और यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी के सामने परिवार का पालन-पोषण करना भी चुनौती बन गया है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से एससी-एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि, ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर यशवंत सैनी, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस नलिनी दीक्षित, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, सुमन अग्रवाल, हिमांशु राजपूत, आशीष पंवार, सतेंद्र वर्मा, सीपी सिंह, अरुण चौहान, अरुण राघव, नवीन सैंस, बलराम गिरी कड़क, धनीराम शर्मा, मोहित अरियाल, गोविंद पाण्डेय, योगेश त्यागी, मनीष गुप्ता, जतिन सोढ़ी, मोहित गर्ग, मधुकांत गिरी, एलएस रावत, सुभाष कुमार, प्रतीक गुप्ता, सुनील प्रजापति, भरत ठाकुर, रईस ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
