हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने ऐसा काम किया कि जिन लोगों ने अपने खोए मोबाइल की उम्मीद छोड़ दी थी, उनके चेहरे फिर से खिल उठे। SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में थाना सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी चलाकर एक साथ 152 खोए मोबाइल फोन बरामद कर लिए। थाना सिडकुल में SP सिटी अभय प्रताप सिंह ने लोगों को उनके खोये मोबाइल लौटाये। करीब ₹36 लाख से ज्यादा कीमत के इन मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल की मदद से देशभर की पुलिस के साथ तालमेल बनाकर ट्रेस किया गया। खास बात यह रही कि इनमें कई फोन सिडकुल की कंपनियों में काम करने वाले बाहरी राज्यों के कर्मचारियों के भी थे। जो मोबाइल बरामद किए गए उनमे 2 iphone, 27 ओप्पो, नथिंग 8, Samsung 25, Realme 29, Mi 7, Vivo 32, OnePlus 16 और 6 Infinix शामिल हैं। थाना अध्यक्ष अजय शाह, उपनिरीक्षक विकास रावत और हेड कांस्टेबल विवेक यादव की टीम ने इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया।
