हरिद्वार। युवा कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सर्मा के खिलाफ नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष परितोष मयंक त्यागी के नेतृत्व में देवपुरा चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए।
महानगर अध्यक्ष परितोष मयंक त्यागी, जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि हेमंता बिस्वा सर्मा बौखला गए है और उन्हें अपनी हार साफ दिख रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है वह बर्दाश्त के काबिल नहीं हैं। मुख्यमंत्री के चहरे पर घबराहट साफ दिख रही है। प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा और उसके नेताओं में चुनाव से पहले ही हारने का डर बैठ गया है। जो आरोप पवन खेड़ा ने उनकी पत्नी पर लगाए हैं उसकी जांच होनी चाहिए। जो भी गलत के खिलाफ आवाज उठाता है उसके पीछे भाजपा पुलिस, ईडी लगा देती है। इस अवसर पर शुभम जोशी, अनुराग अग्रवाल, यश शर्मा, शुभम बर्मन, हेमंत चंचल, मोहित नेगी, उवैश, दिलनवाज, अरमान, नाजिर, समीर, राव आहद, विशाल, मोहित कुकरेजा, अली नवाज, रोहित, रवींद्र, मुकेश आदि शामिल थे।
