हरिद्वार। उत्तराखंड युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव में उत्कर्ष वालिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश महासचिव पद पर सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की है। उनकी इस जीत को संगठन में युवा नेतृत्व के उभरते विश्वास और कार्यकर्ताओं के व्यापक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। देहरादून सहित विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। उत्कर्ष वालिया लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं, जिसका उन्हें इस चुनाव में लाभ मिला।
अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्कर्ष वालिया ने कहा कि यह जीत व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे युवा कांग्रेस परिवार की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी और प्रदेश में युवाओं की आवाज को मजबूती मिलेगी।
