ब्रेकिंग / हरिद्वार
हरिद्वार ड्रग विभाग से जुड़ा मामला अब तूल पकड़ चुका है। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब कारोबारी रमेश मैठाणी ने उन पर लाइसेंस बनाने के नाम पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले को और हवा तब मिली जब युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने भी खुलकर आरोपों को उठाया और कार्रवाई की मांग की। शिकायतों को देखते हुए विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया। इसी के तहत अब सुधीर सूर्या को हरिद्वार का नया ड्रग इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई को साफ संदेश माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार के आरोपों पर अब सख्ती से निपटा जाएगा।
