हरिद्वार, 30 मार्च। पुलिस महकमे की बड़ी बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह ने साफ संदेश दिया कि अब अपराध होने का इंतजार नहीं, बल्कि पहले ही उसे रोकना है। पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में फरवरी माह के अपराधों की समीक्षा के साथ आने वाले दिनों की रणनीति तय की गई। गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाओं पर अलर्ट फायर टीम को हाई अलर्ट पर रहने, वीकेंड ट्रैफिक प्लान थाना और ट्रैफिक पुलिस मिलकर व्यवस्था संभालने के निर्देश दिये। चारधाम यात्रा को लेकर सख्ती के साथ चेकिंग और सत्यापन अभियान तेज करने और लंबित मामलों पर फटकार जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिये। पुलिस कप्तान ने असलाह धारकों पर नजर रखने और गड़बड़ी पर लाइसेंस निरस्त करने और निर्माणाधीन पुलिस भवनों की गुणवत्ता पर खास ध्यान देने को कहा। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को साफ चेतावनी दी कि आमजन के साथ व्यवहार में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वर्दी की गरिमा बनाए रखने और पीड़ित की भावनाओं का सम्मान करने पर जोर दिया गया। छोटे विवादों को बड़ी घटना बनने से रोकने के लिए बीट पुलिस को एक्टिव रहने और दोनों पक्षों को समय रहते समझाने के निर्देश दिए गए।
