हरिद्वार, 6 फरवरी। नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों के जनपद आगमन के फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में निम्नानुसार कार्य वितरण कर दी गई अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। जिसमें जितेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), निशा यादव को पुलिस अधीक्षक तकनीकी एवं महिला सुरक्षा, सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को क्षेत्राधिकारी सदर, लाइन, कार्यालय, संजय चौहान को क्षेत्राधिकारी सर्किल ज्वालापुर और आंकिक कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं नताशा सिंह को क्षेत्राधिकारी सर्किल रुड़की, अभिनय चौधरी को क्षेत्राधिकारी सर्किल मंगलौर, देवेंद्र सिंह नेगी को क्षेत्राधिकारी सर्किल लक्सर और विपेंद्र सिंह को क्षेत्राधिकारी यातायात, कुंभ मेला 2027, थाना बुग्गावाला की जिम्मेदारी दी गई है।
