ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला।
खंभे से बांधकर एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
आरोप है कि महिला पर घर में घुसकर बच्चों का गला दबाने की कोशिश का शक जताया गया था।
इसी आरोप के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को खंभे से बांधकर पीटा।
घटना के बाद माहौल और बिगड़ा, महिला के परिजनों और दूसरे पक्ष के बीच भी जमकर मारपीट।
रानीपुर कोतवाल शांति गंगवार के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है।
पूरा मामला अब जांच के दायरे में, वायरल वीडियो की भी बारीकी से पड़ताल जारी।
