हरिद्वार, 16 अक्टूबर। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने भल्ला कॉलेज में आज शहर के नियोजित विकास के लिए तैयार की गई हरिद्वार महायोजना 2041 के लिए जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न लोगों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई गई। भल्ला इंटर कॉलेज में महायोजना के लिए आपत्ती सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एचआरडीए की वीसी सोनिका ने लोगों की आपत्तियों सुनी। इस दौरान शहर भर से आए स्थानीय लोगों ने व्यक्तिगत और संगठन के स्तर पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई। उपाध्यक्ष सोनिका ने कहा कि कई चरणों में लोगों की आपत्तियों सुनकर जरूरत के मुताबिक महायोजना 2041 को आगे बढ़ाया जाएगा। सुनवाई उपाध्यक्ष में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में गठित समिति, जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक, उत्तराखण्ड (सदस्य/समिति सचिव) पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र मेहरा, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई खण्ड सदस्य है के द्वारा सम्पन्न की गयी।
