हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से सिवडेल स्कूल में सब जूनियर जिला बास्केटबॉल टीम का चयन किया गया। चयनित टीम 13 और 14 सितंबर 2026 को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित होने वाली 22वीं सब जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी।
डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि बालक वर्ग की टीम की कमान आदित्य ममगई को सौंपी गई है। टीम में तेजस शर्मा, पीयूष बिष्ट, अरब चौधरी, अध्ययन, धैर्य, समन्वय, ऋषभ, अनिरुद्ध, रियांश, मनित, लक्ष्य, आरव और सैम को शामिल किया गया है।
वहीं बालिका वर्ग में मुकुंदा घड़ियाल को कप्तान बनाया गया है। टीम में लावण्या, तिस्या, वान्या कटियार, आद्य महता, आद्रिका, सोनम, अनुष्का, धारणा, वेदिका, अनुकृति, निहारिका और अगम्या को जगह मिली है।
डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में एकजुट होकर टीम भावना के साथ खेलना चाहिए और हरिद्वार जिले के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास करना चाहिए।
सिवडेल स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरदपुर जी महाराज ने भी सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें मन लगाकर खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर खिलाड़ी आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
