हरिद्वार। किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के संकल्प के साथ बुधवार को ब्लड बैंक हरिद्वार में संकल्प वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष रविश भटीजा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 48 लोगों ने भागीदारी की, जिनमें से 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने कहा कि रविश भटीजा और उनकी टीम समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं और रविश भटीजा व उनकी पूरी टीम साधुवाद की पात्र है। प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं, जबकि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की स्थायी कमी नहीं आती। उन्होंने कहा कि रक्तदान के बाद मन में यह संतोष और खुशी होती है कि हमारे रक्त से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मदद मिलेगी। शिविर आयोजक रविश भटीजा ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम का प्रयास है कि समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान दिया जाए। उन्होंने बताया कि कुछ रक्तदाता करीब दस दिन पहले वायरल होने के कारण रक्तदान नहीं कर सके, जबकि कुछ लोग बीपी बढ़ने और हीमोग्लोबिन की कमी के कारण रक्तदान नहीं कर पाए। इस पर डॉ. पंकज जैन ने उन्हें चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
डॉ. पंकज जैन ने बताया कि रक्तदान के दौरान ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और वीडीआरएल जैसी जांचें भी की जाती हैं। उन्होंने नियमित रक्तदान को स्वास्थ्य के लिहाज से भी उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे शरीर में आयरन का संतुलन बनाए रखने और नए रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है।
इन रक्तदाताओं ने दिया योगदान
रविश भटीजा, अंकित माहेश्वरी, सुमित आहूजा, अनिल ठाकुर, रिपुल, राहुल गुगलिया, अंकुश डोगरा, अभिषेक गुप्ता, हितेश भटीजा, कुलदीप सिंह, युवराज, कमल पाहवा, महेंद्र शर्मा, नागेश तोमर, शैंकी शर्मा, गगन अरोड़ा, आशीष कुमार, सुमित सक्सेना, रोहित कुमार, शिव कुमार, पंकज मिश्रा, शुभम अग्रवाल गोलू, शुभम, अनमोल, शिवम और बलवंत सहित अन्य रक्तदाताओं ने शिविर में रक्तदान किया।
शिविर में समर्थ अग्रवाल, दिनेश पुंडीर, निशांत यादव, राहुल चौहान, नावेद खान, मनोज जाटव, अनीश अरोड़ा, रवींद्र नेगी, पंकज कोरी, कमलेश डबराल, दिनेश लखेड़ा, अमित कुमार, वर्णिक चौधरी, अक्लीम, निशा चमोली, रैना नैयर, रजनी चौधरी, नीमा आर्या, हरीश सेमवाल, सतीश ठाकुर, मुकेश, रजनी अग्रवाल और बेबी सिमरन समेत कई लोग उपस्थित रहे।
