बूथ से लेकर गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने का संकल्प, 2027 में फिर भाजपा सरकार बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर में शुक्रवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक उस समय खास बन गई, जब नव नियुक्त हरिद्वार जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यकर्ताओं ने नए जिला प्रभारी का स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने हरिद्वार जिले की जिम्मेदारी कर्मठ, अनुभवी और संगठन के प्रति समर्पित नेतृत्व को सौंपी है। शैलेंद्र बिष्ट के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि जिला प्रभारी के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक संगठन को प्रभावी बनाने और भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
नवनियुक्त जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन पूरी ताकत से काम करेगा।
इस अवसर पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, राज्य मंत्री नितिन गौतम, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी विकास तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारियों ने शैलेंद्र बिष्ट को जिला प्रभारी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया।
बैठक में संजय सहगल, जितेंद्र चौधरी, हरजीत सिंह, योगेश चौहान, राजबीर कश्यप, लव शर्मा, तरुण नय्यर, निपेंद्र चौधरी, लोकेश पाल, धर्मेंद्र सिंह चौहान, तेलूराम प्रधान, रीता चमोली, विक्रम भुल्लर, रेनू शर्मा, चित्रा देवी, संदीप शर्मा, विशाल गर्ग, कन्हैया खेवड़िया, अरविंद कुशवाहा, आशीष झा, राव जमीर, नकली राम सैनी, विनीत जोली, प्रेम शंकर पिंकी, कमल प्रधान, एजाज हसन, प्रताप प्रधान सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
