दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, स्कूल को वाटर कूलर भेंट करने और अधिकाधिक पौधारोपण का किया गया संकल्प।
हरिद्वार। भारत विकास परिषद, भेल शाखा की ओर से 16 जुलाई को एक स्थानीय होटल में दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने शपथ लेकर सेवा, संस्कार, संगठन और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में परिषद की गतिविधियों, योजनाओं और आगामी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती मनीषा सिंघल ने भारत विकास परिषद के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने परिषद के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं प्रांतीय संयोजक (प्रचार-प्रसार) श्री ललित चंद्र पाण्डेय ने नए सदस्यों को परिषद की सदस्यता की शपथ दिलाई और वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को दायित्व ग्रहण कराया। उन्होंने परिषद की नीतियों और संगठन की कार्यशैली पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक प्रसार-प्रचार के. पी. सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण को परिषद की प्राथमिकता बताया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने अपने कार्यकाल में अधिकाधिक पौधारोपण कराने, परिषद के नियमों एवं सिद्धांतों का पालन करने तथा समाजसेवा के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने एक विद्यालय में छोटे बच्चों की सुविधा के लिए वाटर कूलर दान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर हाल ही में परिषद से जुड़े रवि कुमार गुप्ता ने इस कार्य के लिए 11 हजार रुपये का सहयोग देने की घोषणा की।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर भेल शाखा के 11 सदस्यों ने ‘विकास मित्र’ बनने का संकल्प लिया। इनमें नरेश जैनर, आशुतोष शर्मा, के.सी. शर्मा, अनिल बवेजा, अनिल वर्मा, जगदीश लाल पाहुआ, विजय कुमार सोनी, सतीश कुमार अरोड़ा, विशम्भर दयाल, विनोद गुप्ता और सुबोध शर्मा शामिल हैं। सभी विकास मित्रों का जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया गया।
प्रांतीय अध्यक्षा मनीषा सिंघल ने कहा कि एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में विकास मित्र बनने का यह सराहनीय उदाहरण है और अन्य शाखाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने विशेष रूप से वैद्य एम.आर. शर्मा और नरेश जैनर का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सदस्यों को विकास मित्र बनने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आदर्श पाल तोमर, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष वैद्य एम.आर. शर्मा, आशुतोष शर्मा, नरेश जैनर, सुरेश जैनर, विजय कुमार सेठी, एन.के. शर्मा, विशम्भर दयाल, अनिल बवेजा, गजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, आलोक गुप्ता, नीरव शर्मा, ओमप्रकाश पाहवा, विदेश गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, डॉ. आशीष कुमार निषाद, जयशंकर, जगदीश लाल पाहुआ, सुबोध शर्मा, विनोद गुप्ता, अनिल वर्मा, सतीश अरोड़ा, विजय सोनी सहित मातृशक्ति से सुशीला शर्मा, पुष्पा शर्मा, शशि बवेजा, सुनीता शर्मा, सुरजीत शर्मा, राजकुमारी शर्मा, रेनू सिंह, मीना गुप्ता तथा अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं रोचक संचालन पूर्व अध्यक्ष नरेश जैनर ने किया। उन्होंने शेर-ओ-शायरी के माध्यम से पूरे समारोह को यादगार बना दिया और उपस्थित सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया।
