हरिद्वार। कनखल पायलट बाबा इंस्टीट्यूट में फेयरवेल पार्टी का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन महामंडलेश्वर चेतना माता एवं महामंडलेश्वर श्रद्धा माता के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों संतों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ते हुए हमेशा अपने संस्कारों और मेहनत को साथ रखना। श्रद्धा माता एवं पूज्य चेतना माता ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप जलाकर सभी ने नई शुरुआत और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। नृत्य, गीत, नाटिका ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फेयरवेल का खिताब रहा। गुण और विकास को क्रमशः मिस फेयरवेल एवं मिस्टर फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यमंत्री सुनील सैनी डॉ दुष्यंत कुमार, अनिल, स्वामी मुक्तानंद, विकास, राधा, दीपाली, सोनिया, रजत मित्तल, डिंपल, उपासना पुरोहित, अन्नू शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
