हरिद्वार। हरिद्वार उप प्रतिनिधि सभा की बैठक में आर्य समाज को उत्तराखंड में पंजीकृत कराने, वेद मंदिर आश्रम का वार्षिकोत्सव मनाने, सभी को एकजुट करने, संस्थाओं को बचाने, विचारधारा को मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने गौ हत्या, जनसंख्या नियंत्रण, नशा, कुरीतियों पर सख्त कानून बनाने के लिए पैरवी की। उन्होंने शिक्षा को संस्कारवान बनाने के साथ वेदों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
रविवार को वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की अध्यक्षता में आर्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में आर्य समाज की संस्था को पंजीकरण कराने के साथ एक सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है और विचारधारा को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने आर्य समाज की तमाम संस्थाओं में चल रही गुटबाजी को दूर कर सभी पर निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुटबाजी होने से आर्य समाज के सिद्धांतों का प्रचार प्रसार सही तरीके से नहीं हो रहा है। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा को निशुल्क कराने के लिए ज्ञापन देने की बात कही।
आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार के प्रधान यशपाल सिंह आर्य ने महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर गंगा घाट बनाने, विशेष पताका लगाने, महापुरुषों के चित्र लगाने, यज्ञशाला बनाने के साथ आर्यनगर चौक से शंकर आश्रम तक की सड़क का नाम महर्षि दयानंद मार्ग रखने का प्रस्ताव रखा।
संचालन करते हुए पूर्व प्रधान हाकम सिंह आर्य ने बैठक में आए सभी प्रस्तावों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपकर आर्य समाज के सिद्धांतों को युवा पीढ़ी में प्रचारित करने को कहा। स्वामी ओमानंद, स्वामी चंद्र मुनि, मंत्री अरूण आर्य, पूर्व प्रधान मानपाल सिंह, कोषाध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह आर्य ने घरों पर ओइम की पताका लगाने, वेद मंदिर आश्रम का वार्षिकोत्सव मनाने के साथ परिवारवाद से दूर रहकर समाज का कुनबा बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में यह रहे मौजूद
इस मौके पर आजाद सिंह आर्य, बलवंत सिंह, रणवीर सिंह, जितेंद्र, सांरग आर्य, इंद्राज सिंह, विश्वास आर्य, अभिषेक आर्य, वीरेंद्र सिंह, सोतीराम, राजकुमार, तेलूराम, धनंजय सिंह, धर्मेंद्र, आर्यन सरपंच, भोपाल गिरि, अजय, रामकुमार, संजय, महक सिंह, लालसिंह, नाथीराम सैनी, करतार सिंह, चेतराम, कंवर सिंह, वेद प्रकाश, रविंद्र, ओमपाल सिंह, राजेश, खिलेराम, लखीराम, मनोज पांडे, अमरेंद्र, जयपाल, दिनेश, रकम सिंह, अजयवीर, डॉ दिनेंद्र, विनोद मलिक, विवेक, हर्ष, शिवम, संदीप, रूपचंद, रविंद्र, विनय, अनिल, सत्यम, प्रशांत, कटार सिंह, रजनीश, चेतन शर्मा, संदीप, तेजवीर, डॉ रघुनंदन सिंह, ज्ञान सिंह, आदित्य प्रताप, नितेंद्र चौधरी, सागर, बृजेश, योगेंद्र, रामपाल, डॉ विपिन आदि शामिल हुए।
