ज्वालापुर के शिव मंदिर जटवाड़ा पुल पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के मामलों का भी उठाया मुद्दा
हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर बुधवार को ज्वालापुर स्थित शिव मंदिर, जटवाड़ा पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की चोरी करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
पूर्व प्रत्याशी राजबीर चौहान, महेश प्रताप राणा और पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने कहा कि पहले केदारनाथ ज्योतिर्लिंग से सोना चोरी और अब बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी जैसे मामलों ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है।
रानीपुर प्रभारी रविश भटीजा, पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बलजीत चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश सचिव पूनम भगत और एससी विभाग के जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही है तथा मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है।
पार्षद प्रतिनिधि मयंक, कैलाश प्रधान और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित हेराफेरी सरकार की जवाबदेही पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि केवल प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
धरने में मनोज जाटव, मोहन राणा, सोम त्यागी, संजय सैनी, समर्थ अग्रवाल, बी.एस. तेजियांन, सी.पी. सिंह, गौरव चौहान, मनोज सैनी, पराग मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, अजय मुखिया, रविंदर धीमान, सौरव सैनी, आर.बी.एन. वर्मा, अशोक धीगान, सत्यपाल शास्त्री, वेदपाल तेजियांन, मार्कण्डेय सिंह, विकास चंद्रा, मनीराम बागड़ी, डॉ. मेहरबान, जितेंद्र चौधरी, आशीष पंवार, सतेंद्र वर्मा, अरुण चौहान, डॉ. दिनेश पुंडीर, गिरजेश कुमार, सुनील कुमार, एल.एस. रावत और जे.एस. तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
