हरिद्वार, 14 जून। रविवार को प्रैस क्लब में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी व महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने किया। स्वास्थ्य शिविर में मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सकों डा.मयंक सिंह, डा.दीपांशु राव एवं उनकी टीम के प्रदीप राय, मोहम्मद असद, आरती, दुलारी, खुशबू, सचिन, पवन, शिवम ने पत्रकारों एव उनके परिजनों की रक्तचाप, रैंडम ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स, फेफड़ों की कार्यक्षमता एवं ब्रीथोमीटर, बोन मिनरल डेंसिटी, ईसीजी, कार्डियोलॉजी आदि जांच कर उचित परामर्श दिया। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी एवं महासचिव ने मेदांता के चिकित्सकों और उनकी टीम को अंगवस्त्र प्रदान कर आभार व्यक्त किया। धर्मेद्र चौधरी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी दिनचर्या में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच अवश्य करानी चाहिए। जिससे समय रहते स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या का पता लगाया जा सके। महामंत्री सूर्यकान्त बेलवाल ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें और उचित आहार लें। स्वास्थ्य शिविर में बालकृष्ण शास्त्री, श्रवण झा, शिवा अग्रवाल, राहुल वर्मा, कुलभूषण शर्मा, रामचंद्र कन्नौजिया, दीपक नौटियाल, कुशलपाल चौहान, संजीव शर्मा, रजनीकांत शुक्ल, प्रदीप गर्ग, शिवकुमार शर्मा, महेश पारीख, कुणाल दरगन, पुलकित शुक्ला, सुमित यशकल्याण, राजकुमार पाल, जहांगीर मलिक आदि पत्रकार शामिल रहे।
