हरिद्वार। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जटवाड़ा पुल स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा तो थे ही साथ ही गरीब जनता के भी मसीहा थे। 29 मई 1987 को उनका देहांत हुआ। उन्होंने किसानों के उत्थान के लिए अपने कार्यकाल और उसके बाद भी बहुत कार्य किए। उनका जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा। भूमिहीनों के लिए भूमि स्वामित्व का कार्य किया। जिसके कारण उन्हें वर्ष 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। चंद्रशेखर यादव और सुमित तिवारी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का नाम एक राजनेता के रूप में कम और किसान को मसीहा के रूप में अधिक जाना जाता है। उन्होंने सदैव किसानों के हितों की बात करते हुए कार्य किए। इस अवसर पर आशीष यादव, दिलशाद अंसारी, विशाल यादव, आदेश उपाध्याय, दीक्षांत शर्मा, रवि कुमार, आस्तिक यादव, माधव, अंकित यादव, रोहित, मांगेराम आदि उपस्थित थे।
