हरिद्वार। युवा कांग्रेस हरिद्वार के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी एवं जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने देवपुरा चौक पर नीट पेपर लीक मामले और डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की बर्खास्तगी की मांग उठाई। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर एवं सोम त्यागी ने कहा कि नीट पेपर लीक के जरिए लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है, जिसके लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी लगातार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के संरक्षण में शिक्षा माफिया फल-फूल रहे हैं और पेपर लीक भ्रष्टाचार का बड़ा खेल बन चुका है, जिसमें अधिकारी, कोचिंग सेंटर और सत्ता से जुड़े लोग शामिल हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवीश भटीजा और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार जेपीसी का गठन करे तथा सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के पेपर लीक मामले की जांच का परिणाम भी अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष सौरव सैनी, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सागर बेनीवाल और एससी प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव ने कहा कि जिन छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, उन्हें केंद्र सरकार तत्काल 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करे। रानीपुर विधानसभा कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी राजबीर चौहान, ज्वालापुर ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी और पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पाण्डे ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों और युवाओं के साथ अन्याय कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी और महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं और यह युवाओं के भविष्य के साथ एक बड़ा षड्यंत्र है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए, पेट्रोलियम मंत्री इस्तीफा दें, पेपर लीक मामले में जेपीसी गठित हो, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए, एनटीए को समाप्त कर किसी केंद्रीय सरकारी एजेंसी से नीट परीक्षा कराई जाए तथा प्रभावित छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाए। प्रदर्शन में समीर अंसारी, मिताश प्रधान, विशाल प्रधान, नितेश कुमार, राहुल चौधरी, तेलू राम प्रधान, दीपक कोरी, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, अजय मुखिया, अक्षय सैनी, डॉ. मेहरबान, यश शर्मा, भोपाल सिंह, हिमांशु, धनीराम सैनी, अजय राठौर, महरूफ सलमानी, सुषमा सहगल, मंजू गोस्वामी, अनंत पांडेय, अजय गुजर, नरेंद्र गोगी, दिनेश पुंडीर, जावेद, अनिकेत गुजर, राहुल चौहान, अरबाज, विवेक बावरे, सोनू, अमन दीप गौतम, आनंद राठौर, शहजाद, धर्मराज सैनी, जावेद आलम, शिवम बाल्मीकि, दीपक शर्मा एवं उदित विद्याकुल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
