कुमारी सैलजा ने दिलाई सदस्यता, गोदियाल, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत ने पटका पहनाकर किया स्वागत
देहरादून, 7 सितंबर। उत्तराखंड की सियासत में सोमवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब उत्तराखंड सरकार में दो बार दर्जा राज्य मंत्री रहे और भारतीय सर्व समाज महासंघ एवं इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में वापसी कर ली। परेड ग्राउंड देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित विशाल जनसभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी सैलजा ने रामकुमार वालिया को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह और वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने रामकुमार वालिया को कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
‘गरीब और सर्व समाज की आवाज नहीं सुनी गई’
कांग्रेस में वापसी के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए रामकुमार वालिया ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सर्व समाज विरोधी हो गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार में गरीब आदमी की सुनवाई नहीं हो रही है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।
वालिया ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी कि गरीब, किसान और सर्व समाज के लोगों के काम होंगे, वह उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को सैकड़ों पत्र लिखे, लेकिन गरीबों से जुड़े एक भी काम को भाजपा सरकार में अपेक्षित गति नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में भाजपा में रहना उनके लिए मुश्किल हो गया था। इसलिए उन्होंने अपने राजनीतिक ‘घर’ कांग्रेस में पुनः वापसी का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब जीवनभर कांग्रेस में रहकर पार्टी को मजबूत करने और जनता की सेवा करने का काम करेंगे।
इन प्रमुख लोगों ने भी थामा कांग्रेस का हाथ
रामकुमार वालिया के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में मेहूवाला के पूर्व ग्राम प्रधान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राव नसीम अहमद, ग्राम रामपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान तनवीर अहमद, ग्राम जीवनगढ़ के पूर्व प्रधान रमेश सैनी, देहरादून से निर्दलीय मेयर का चुनाव लड़ चुके विजय प्रसाद भट्टराई, भारतीय सर्व समाज महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर कृपाल सिंह, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल अनिल श्रीवास्तव, किसान नेता राजू तोमर, इंडियन किसान यूनियन देहरादून महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुधीर चौधरी, प्रदेश सचिव फारुख चौधरी, राव शौकिन अहमद, देहरादून के नायब शहर काजी डॉ. अशरफ उल कादरी, हाजी सुलेमान, सोमेश कश्यप, इरफान मलिक, हाजी राम प्रसाद कुरैशी, ताम्रेज मलिक, राव वसीम अहमद, शिवोहम सजवाण, रोहित नेगी, प्रियांशु ध्यानी, मोहित उपाध्याय, शीला श्रीवास्तव, सौरव सिंह, अमन सिंह, निशांत सिंह, अनुज गुसाईं, मनीष, अंकुश राणा, विकास नेगी, अभिजीत कोटनाला, पंकज पंवार, निखिल सिंह, राजन शर्मा, रूपेश कश्यप, दीपक, आयुष सेमवाल, सोमेश, सूरज सिंह, जितिन कपूर, प्रमोद कला, त्रिलोक खर्कवाल, रितेश सिंह, अजय रावत, दुष्यंत सिंह, गणेश अधिकारी, रोहित सिंह और गौतम नौटियाल शामिल रहे।
समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता
रामकुमार वालिया के कांग्रेस में शामिल होने के दौरान उनके समर्थन में कांग्रेस एससी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक नानक चंद, प्रदेश प्रवक्ता मंजू त्रिपाठी, वसीम अहमद और महानगर उपाध्यक्ष अमन सिंह सहित कई नेता एवं समर्थक मौजूद रहे।
रामकुमार वालिया की सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में वापसी को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।
