हरिद्वार। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के स्थापना दिवस के अवसर पर चंद्राचार्य चौक से गोविंद घाट तक जागरूकता रैली निकाली गई तथा मां गंगा की आरती कर दिव्यांगजनों के कल्याण एवं समाज में समरसता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मूक-बधिर एवं दिव्यांगजनों तथा डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं प्राध्यापक डॉ. योगेश योगी ने सम्मान समारोह में कहा कि सक्षम संस्था जरूरतमंदों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और उनके प्रयासों से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सक्षम का प्रत्येक सदस्य सेवा का पर्याय बनकर कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव राठी एवं कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि दिव्यांगजन हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं और कई मामलों में सामान्यजन से भी आगे हैं।
मुख्य वक्ता अनंत प्रकाश मेहरा ने बताया कि केंद्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत 20 जून से उत्तराखंड के सभी जिलों में सक्षम का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार में यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सक्षम संस्था दिव्यांगजनों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय है।
इस अवसर पर मूक-बधिर सरदार मोंटू, अभय सिंह, शैलेश मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, गिरीश पपने, पीताम्बर दत्त, देव शर्मा तथा डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र गोपाल सिंह तड़ियाल, जितेन्द्र वीर सैनी, प्रदीप चौहान, अजय शर्मा, दिनेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रमोद कुशवाहा, रतन सिंह पाल, मनोज कंडवाल, सत्यदेव राठी एवं सत्यप्रकाश को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रांत महिला प्रमुख निरुपमा रावत, प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, जिला सचिव मानसी मिश्रा, सह सचिव आरती मेहता, एस.एस. राना, नीरू कौशिक, जसवंत कुमार, यथार्थ, जोगेंद्र तनेजा, सरिता गुप्ता, निधि गुप्ता, दिग्विजय, योगेश चौधरी, सोनी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
