हरिद्वार। लालढांग क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी में युवाओं के साथ बच्चों को आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए धामी सरकार ने मिनी स्टेडियम की सौगात दी है। मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय जनता के साथ किया। उन्होंने कहा कि मॉडल डिग्री के बाद यह क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने रसूलपुर मीठीबेरी में मिनी स्टेडियम के कार्य का शुभारंभ फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण क्षेत्रवासियों के लिए खासकर युवाओं एवं आगामी पीढ़ियों की प्रतिभाओ को निखारने के लिए बड़ा अह्म किया है। मुख्यमंत्री धामी खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर क्षेत्र की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए काम रहे है। भाजपा की सरकार ने पहले मॉडल डिग्री देकर बच्चों को उच्च शिक्षा देने का अह्म काम किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्रवासियों के आवागमन के लिए झूला पुल दिया, लेकिन तमाम विभागों की एनओसी के मामले क्लियर होने से जल्द ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। संचालन करते हुए रसूलपुर मीठीबेरी के ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने बताया कि मिनी स्टेडियम एक हैक्टेअर भूमि में बनेगा, जिसका कार्य एचआरडीए कराएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताते हुए कहा कि वे लगातार क्षेत्र की जनता के विकास के लिए कार्य करा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
इस मौके पर दीपक जखमोला, श्यामपुर प्रधान योगेश चौहान, सुनील बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, अनिता तडियाल, सुनील सैनी, राजेंद्र सिंह, कपिल कांडपाल, अंकित पोखरियाल, संतराम सैनी, रामगोपाल सिंह, हेमचंद सिंह, आदेश सिंह, महावीर सिंह, विनोद सैनी, यादराम सैनी, विनय सिंह, रणजीत सिंह, संदीप नेगी, सतेंद्र भंडारी, अरुण सिंह आदि शामिल हुए।
