गर्मियों में बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए फायर सर्विस पॉइंट्स को बढ़ाया जाये, मुख्य बाजारों सहित हाइवे पर कुछ किलोमीटर दायरों पर उपलब्ध हो फायर बिग्रेड गाड़िया…
हरिद्वार। लखनऊ की हृदयविदारक घटना पर शोक जताते हुए बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित कर महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला अधिकारी हरिद्वार सहित समस्त जिला प्रशाशन विभागों से लखनऊ की घटना से सबक लेते हुए हरिद्वार के कोचिंग सेंटरों सहित बच्चों की एक्टिविटी के समस्त सेंटरों की सेफ्टी प्वाइंट की गहनता से जांच करने की माँग की। सुनील सेठी ने कहा कि जिस प्रकार से कल लखनऊ में बड़ी हृदय विदारक घटना घटित हुई उससे सबक लेते हुए भविष्य के लिए जिला प्रशाशन को कुछ मुख्य कार्यों को जनहित में धरातल पर करना होगा जिसमें मुख्य फायर सेफ्टी जांच के साथ साथ फायर बिग्रेड की चंद दूरियों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाना मुख्य होना चाहिए जिस प्रकार हाइवे सहित मुख्य बाजारों पर आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है उससे बचाव को कुछ प्रभावी उपाय बेहद आवश्यक है मांग करने वालो में मुख्य रूप से हरिमोहन भारद्वाज, सुशील कुमार, पंकज सिंह, लाल जी, सौरभ अरोड़ा, राहुल श्रीवास्तव, एस एन तिवारी, राकेश सिंह, अमित शर्मा, आशीष अग्रवाल, सचिन शर्मा, अमित अरोड़ा रहे।
