हरिद्वार। गुरबक्श कौर, सतनाम सिंह के संयोजन में जैन मंदिर फ्लाईओवर के नीचे मीठे शर्बत पानी को बांटकर अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को याद कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर हरिद्वार मेयर किरण जैसल ,राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी एवं पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने सतनाम सिंह द्वारा विधिवत रूप से अरदास कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर मीठे पानी का शर्बत एवं प्रसाद वितरण कर कहा कि सिखों का बलिदान अमर है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता समय समय पर जब जब देश को सिख धर्म की जरूरत पड़ी उन्होंने सबसे आगे खड़े होकर राष्ट्र धर्म निभाया अपने सहित अपने संपूर्ण परिवारों का बलिदान देने से भी कभी पीछे नहीं हटे। गुरुनानक जी गुरुगोविंद सिंह जी ने सभी को यही संदेश दिया कि सभी को मिलजुलकर अपने राष्ट्र अपने देश के लिए खड़े रहना है जब भी कोई विरोधी ताकत देश को आँख दिखाये तो अपने प्राणों के बलिदान देकर भी इस देश की आन शान को जिंदा रखना है यही हमारा धर्म है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सतपाल सिंह, हर्षवर्धन कौशिक, राकेश जमदग्नि, लाल जी, राजेश पांडे, भूषण सिंह , अमृत सिंह उपस्थित रहे।
