विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने प्राइवेट आउटसोर्सिंग एजेंसियों द्वारा सरकारी विभागों और निगमों में कार्यरत कर्मचारियों के कथित शोषण के खिलाफ तहसील परिसर में जोरदार घेराव और प्रदर्शन किया। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा।
नेगी ने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग एजेंसियां कर्मचारियों को पे-स्लिप उपलब्ध नहीं करातीं, जिससे उन्हें अपने वास्तविक वेतन, कटौतियों और सेवा शर्तों की जानकारी नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ और कमीशन के नाम पर कटौती की जा रही है, लेकिन अधिकांश कार्मिकों को अपना ईपीएफ नंबर तक नहीं पता है। इससे उनका भविष्य असुरक्षित हो गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित वेतन से भारी कटौती की जा रही है, जबकि संबंधित विभाग इस गंभीर मुद्दे पर आंखें मूंदे हुए हैं। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री दरबार और शासन स्तर पर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
प्रदर्शन में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार सहित दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, के.सी. चंदेल, राहुल गोयल, ग़ालिब प्रधान, अनिल चौधरी, संजय गुप्ता, सुधा बिजलवान, प्रोविर दास, मान चंद राणा, सतीश सिंघल, विनोद पड्ढा, राजेश अग्रवाल, राकेश कुमार, दीपांशु अग्रवाल, सायरा बानो, उमराव सिंह, एम.ए. सिद्दीकी, पूरन सिंह राघव, निर्मला देवी, इदरीश, परितोष सरकार, राघव चड्ढा, यूनुस, कुंवर सिंह नेगी, अंकुर वर्मा, दीपक अग्रवाल, सरोज गांधी, निशा खातून, नानक सिंह, महेंद्र भंडारी, विपिन भारद्वाज, विनोद जैन, अकरम सलमानी, सलीम खान, अशोक गुप्ता, भीम सिंह बिष्ट, सोमपाल, अनिल गौड़, मंगत साहू, गफूर, नाजिर, सोनू, वहीद हसन, सुरजीत सिंह, जयपाल सिंह, चौधरी मामराज, गोविंद सिंह नेगी, अंकुर चौरसिया, शशांक गोस्वामी, इमरान, जाबिर हसन, शेर सिंह, सफीक, संगीता चौधरी, बॉबी गुप्ता, दिनेश राणा, मेहंदी हसन, कय्यूम, प्रवीण कुमार, शमशाद, ऋषिपाल, भूरा, मनीष भटनागर, राजेश कुमार, दिनेश गुप्ता, विनोद टाइट्स, संजय पटेल, क्रिस्टीना, सुनील कुमार और दुलीचंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
