हरिद्वार। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सीतापुर के छात्र अजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 94% अंक हासिल कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अजीत सिंह पुत्र श्री जय सिंह ने 500 में से 470 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में 18वां स्थान प्राप्त किया, जो उनके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है। अजीत की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक सोम प्रकाश चौहान, अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह चौहान तथा प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप प्रधानाचार्य मनिंदर कौर ने भी अजीत के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यालय के सहायक अध्यापक हरेन्द्र सिंह, रानू कुमार, मनीष कुमार, शशिकांत चौहान, राहुल चौहान, पूनम चौहान, सोनिया चौहान और प्राची चौहान सहित समस्त स्टाफ ने अजीत को शुभकामनाएं दीं।
