हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि यात्रा सीजन के समय जल आपूर्ति बाधित होने से जनता परेशान हो रही है। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने जल संस्थान विभाग से जब जल आपूर्ति बाधित होने एवं लो प्रेशर की समस्या के लिए संपर्क किया तो विभाग द्वारा कर्मचारियों की कमी की जानकारी दी। सुनील सेठी ने मुख्य सचिव को अवगत करवाते हुए बताया कि शहर के कई इलाकों में बनी है पानी सप्लाई की कमी की समस्या, भीषण गर्मी एवं यात्रा सीजन के समय तीर्थयात्री सहित स्थानीय निवासी परेशान।
