हरिद्वार। श्री गंगा सभा के गंगा सेवक दल के सचिव तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होटल भागीरथी में 24 दिसम्बर को होने वाले क्रिसमस कार्यक्रम का हम कड़ा विरोध करते हैं। किसी भी सूरत में ऐसे किसी हिन्दू विरोधी धर्म वालों के कार्यक्रम गंगा की भूमि पर आयोजित नही होंगे।
जब हिन्दू पर्वो का केंद्र उत्तर प्रदेश बन चुका है, वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिन्दू धर्म के ध्वजवाहक बन चुके हैं ऐसे में उनके ही विभाग उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होटल भागीरथी जो गंगा जी के बिल्कुल तट तक बन गया है वहां पर क्रिसमस का आयोजन हिन्दू धर्मावलंबियों को सीधे चुनौती है।
ऐसे आयोजन बर्दाशत नही किये जायेंगे।
