हरिद्वार। आज के दौर में जहां छोटी-छोटी रकम के लिए भी लोग ईमानदारी भूल जाते हैं, वहीं लक्सर विधानसभा से प्रबल दावेदार और वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी ने अपनी ईमानदारी से ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। मामला कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, प्रमोद खारी की कंपनी के अकाउंट मैनेजर बैंक से नकदी लेकर आए थे। बाद में जब रकम का मिलान किया गया तो पता चला कि बैंक कैशियर ने गलती से एक लाख रुपये अतिरिक्त दे दिए हैं। बस फिर क्या था! जैसे ही प्रमोद खारी को इस गलती की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देर किए स्वयं बैंक पहुंचकर अतिरिक्त मिली पूरी एक लाख रुपये की रकम वापस कर दी। प्रमोद खारी का कहना है कि किसी की भूल का फायदा उठाना उनकी फितरत में नहीं है। ईमानदारी और नैतिकता से बढ़कर कोई दौलत नहीं होती। उनके इस कदम ने यह संदेश दिया कि असली अमीरी बैंक बैलेंस से नहीं, बल्कि इंसान के चरित्र और ईमानदारी से मापी जाती है। एक लाख रुपये लौटाकर प्रमोद खारी ने साबित कर दिया कि ईमानदारी आज भी जिंदा है और यही इंसान की सबसे बड़ी कमाई है।
