हरिद्वार, 3 दिसम्बर। दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां बुधवार को गंगा में विसर्जित की गई। परिवार के सदस्यों के साथ हरिद्वार पहुंचे धर्मेंद्र के दोनों पुत्र सनी देओल और बॉबी देओल ने विधि विधान के साथ अस्थियां विसर्जित की। अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम गोपनीय रखा गया। हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर में स्थित निजी होटल के घाट पर बुधवार सुबह अस्थियां विसर्जित की गई हैं। अस्थियां विसर्जित करने के बाद परिवार एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया।
