हरिद्वार। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ श्री हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर, आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज से सहज शिष्टाचार भेंट हेतु केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे।
इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने आश्रम परिसर में स्थापित एकात्म-दर्शन के प्रणेता, भाष्यकार भगवान भगवत्पाद आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की तथा “पारिजात” वृक्ष का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया।
इसके बाद उन्होंने अवधेशानंद महाराज से धर्म, संस्कृति, सामाजिक समरसता, कृषक-कल्याण तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर “The Kerala Story” की अभिनेत्री तथा अनेक चर्चित फ़िल्मों के माध्यम से राष्ट्र-जागरण के सृजनात्मक प्रयासों से जुड़ीं अदा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
