मामला 30 सितम्बर का है, जब बिशनपुर कुण्डी निवासी राकेश पाल ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका ट्रैक्टर भागीरथी होटल, रोड़ी बेलवाला से चोरी हो गया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने जब CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया, तो पता चला कि चोरी में वादी का ही पूर्व कर्मचारी शामिल है। टीम ने मुजफ्फरनगर निवासी सन्नी कुमार (24) को चोरीशुदा ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी और खर्चों के लिए पैसों की ज़रूरत थी। लग्जरी लाइफ जीने की चाहत में उसने लालच करते हुए ट्रैक्टर चोरी करने की योजना बनाई। बरामद ट्रैक्टर की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, उपनिरीक्षक चरण सिंह, उपनिरीक्षक संदीप वर्मा, कांस्टेबल बृजमोहन आदि शामिल रहे।
