हरिद्वार, 27 जनवरी। लक्सर रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत और रचनाएं प्रस्तुत की। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सीएमएस रावत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ कलम सिंह बुटोला, डॉक्टर चंद्रशेखर, डॉक्टर सुनील चतुर्वेदी, डॉक्टर श्रद्धा मिश्रा तथा डॉक्टर गजेंद्र सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्राचार्य डॉक्टर सीएमएस रावत ने कहा कि आज के दिन हमें कोई ना कोई एक ऐसा संकल्प लेना है जिससे कि हम स्वयं परिवार समाज प्रदेश व देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र में अपना योगदान दे सकें। हर किसी को समय स्वास्थ्य शिक्षा और संस्कारों को मजबूत करना है। इसके बाद विश्वविद्यालय की प्रोफेशनल परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले चार विद्यार्थियों योगेश पाठक, आदित्री कथाइत, नितिन द्विवेदी तथा भूमि सरीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थान में योगदान हेतु फैकल्टी के डॉक्टर धीरज गुप्ता, डॉक्टर आशुतोष सिंह, डॉक्टर वंशिका शर्मा और पैरामेडिकल स्टाफ में मनोहर देव, अरविंद सिंह, आशीष नौटियाल, सत्तार और सनी को भी प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर खेल मैदान में 10-10 ओवर के फ्रेंडली मैच भी आयोजित किए गए।
